मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिलेगा ₹2 लाख तक का लाभ Mahila Rojgar Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Rojgar Yojana: बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य है कि हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने का अवसर मिले और वह परिवार की आय में योगदान दे सके।

महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की शुरुआती आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत और पात्रता के आधार पर महिलाओं को आगे चलकर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे महिलाएं छोटे उद्योग, स्वरोजगार या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों की शुरुआत कर पाएंगी।

पात्रता और शर्तें

इस योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा। आवेदिका या उसके पति का राज्य का निवासी होना अनिवार्य है। लाभार्थी महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजना का मकसद खासकर ग्रामीण और कमजोर वर्ग की महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इच्छुक महिलाएं बिहार जीवन विकास मिशन (BRLPS) की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए आवेदिका को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। सत्यापन के बाद योग्य महिलाओं को योजना का लाभ सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी मिलेगा

सरकार इस योजना में महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दे रही है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराएगी। इसके लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) और स्थानीय प्रशासन को जोड़ा जाएगा ताकि महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

क्यों है यह योजना खास?

बिहार जैसे राज्य में जहां बेरोजगारी और गरीबी एक बड़ी समस्या है, वहां यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं अब न केवल घरेलू जिम्मेदारियां निभाएंगी, बल्कि परिवार की आमदनी बढ़ाने और समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाने में भी अहम भूमिका अदा करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group